PM मोदी के जन्मदिन पर दुनिया भर से शुभकामनाएं, पुतिन-नेतन्याहू ने की जमकर तारीफ

  • 19:23
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन खास बात यह रही कि दुनिया के कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे. अमेरिका, रूस, इजराइल और इटली समेत कई देशों के शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया और आधिकारिक संदेशों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त किया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने संदेश में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत के लोगों का गहरा सम्मान और समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर मोदी की जो प्रतिष्ठा है, वह उनके नेतृत्व और योगदान का परिणाम है. पुतिन ने भारत-रूस की विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में मोदी की व्यक्तिगत भूमिका की भी सराहना की.

संबंधित वीडियो