बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है. उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का पहला लाभार्थी बनाने का प्रयास किया. नितिन नवीन ने कहा कि आज देश के करीब 80 करोड़ लोग मुफ्त अनाज योजना का लाभ उठा रहे हैं. वहीं, आयुष्मान भारत योजना, 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण और लखपति दीदी जैसी पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीबों के उत्थान की मिसाल हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में लोग उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं. उनके सम्मान में जलाए गए दीपक प्रधानमंत्री के यश, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना का प्रतीक हैं.