सुशील महापात्र ओडिशा के कई आश्रम गए जहां मानसिक रोगियों का इलाज चल रहा है. कई मरीज ठीक हो गए हैं लेकिन घर से कोई लेने नहीं आ रहा है. सुशील अंतिम में ऐसे आश्रम जाते हैं जहां बच्चे रहते हैं. यह बच्चे मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक हैं. इनका कोई इलाज नहीं चल रहा है. यह लोग सिर्फ अपने परिवार से अलग हो गए हैं. इंतज़ार कर रहे हैं कि कोई आएगा और ले जाएगा. सुशील अनेक महिलाओं से मिले जो अपना घर भूल गए हैं,फोन नंबर भी याद नहीं है. अपने परिवार का इंतज़ार कर रहे हैं. हो सकता इनमे से कोई महिला आप के घर से हों, जिन्हें आप भी ढूंढ रहे हों. आइये आपको उनसे मिलाते हैं.