बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में हिंसक प्रदर्शनों की खबरें सुर्खियां बनी हुई थीं. इन प्रदर्शनों की शुरुआत तो पूर्वोत्तर के असम राज्य से हुई थी लेकिन इसको राष्ट्रव्यापी धार दी जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने. हालांकि छात्रों का यह प्रदर्शन हिंसक भी हो गया, जिसके चलते पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी थी. हालांकि प्रदर्शन थम नहीं रहा है और कड़ाके ठंड होने के बावजूद लोग लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं. दिल्ली के जामिया नगर के शाहीन बाग इलाके की यह वीडियो देखिए.