मुंबई के दादर इलाके में इमारत का हिस्सा टूटकर गिरा है. साथ ही मकान गिरने की तस्वीरें भी सामने आई हैं. अच्छी बात ये है कि लोग समय से बाहर निकल आए और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. मंत्री आदित्य ठाकरे ने घटनास्थल का दौरा किया है. स्थानीय लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.