रामलीला मैदान में आज विपक्ष की महारैली, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • 5:33
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026

रामलीला मैदान में आज विपक्ष का CEC के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन है. दोपहर 1 बजे राहुल गांधी मार्च की शुरुआत करेंगे. इस विरोध प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग उठाई जा रही है. इस विपक्ष की रैली में 1 लाख कार्यकर्ता जुटने का दावा है. ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रामलीला ग्राउंड के आसपास 4000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. 12 बजे खरगे के आवास पर अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत बड़े नेता इकट्ठा होंगे, वहां से मीठो ब्रिज जाएंगे और मीठो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च प्रदर्शन शुरू होगा. इंडिया गठबंधन के सांसदों को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इकट्ठा होने को कहा गया है, वो बस से 12 बजे के आसपास सीधे रामलीला मैदान जाएंगे.

संबंधित वीडियो