'विकास हो या 370 हटना, हर बात पर नाराज रहता है विपक्ष': 'नाराज फूफा' वाले तंज पर BJP का पलटवार

  • 2:28
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2026

भाजपा नेता नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एसआरसीसी (SRCC) के शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहे जाने वाले बयान का जोरदार समर्थन किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि पीएम ने विपक्ष को होम्योपैथी की मीठी दवा दी, जिसका असर एलोपैथी के हाई एंटीबायोटिक जैसा हुआ.

नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह परिवार में कुछ लोग कभी संतुष्ट नहीं होते, उसी तरह विपक्ष भी देश के विकास, अनुच्छेद 370 हटने, लाल चौक पर तिरंगा फहराने और नक्सलवाद के खात्मे जैसी हर बड़ी उपलब्धि पर हमेशा नाराज रहता है. 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने के बावजूद विपक्ष केवल निजी स्वार्थ की राजनीति कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष के विरोध के बावजूद 140 करोड़ भारतीयों का 'विकसित भारत 2047' का संकल्प पूरा होकर रहेगा.

संबंधित वीडियो