पीएम मोदी की मंशा पर कोई शक नहीं कर सकता : वेंकैया नायडू

  • 3:47
  • प्रकाशित: दिसम्बर 16, 2016
राज्यसभा का शीतकालीन सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया जो नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के कड़े विरोध तथा सत्तापक्ष के सदस्यों के कड़े तेवर के कारण पैदा गतिरोध की भेंट चढ़ गया. वेंकैया नायडू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, पुराने समय में जब हम विपक्ष में थे, तब हम दूसरी पार्टियों के साथ कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्‍टाचार की लड़ाई लड़ते थे. सरकार भ्रष्‍टाचार का समर्थन करती थी और विपक्ष लड़ता था. सदन भी स्‍थगित होता था. आजकल नया ट्रेंड है. सरकार कालाधन के खिलाफ कदम उठा रही है और विपक्ष उसका विरोध कर रहा है. ये तो ट्रैजडी है भारतीय राजनीति की. उन्‍होंने कहा कि पीएम की मंशा पर कोई शक नहीं कर सकता.

संबंधित वीडियो