Nishikant Dubey Slams Congress भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. निशिकांत दुबे का कहना है कि कांग्रेस राज में रूसी एजेंसी का भारत में दखल था, कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में शामिल थे. भारत की नीतियां बाहरी लोग तय करते थे. निशिकांत दुबे का कहना है कि CIA के सीक्रेट दस्तावेज के आधार पर वह यह दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस गुलामों-बिचौलियों की कठपुतली है.