नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 12 हेलीकॉप्टरों की मदद से चल रहा राहत अभियान, 16 लोगों की मौत

  • 5:40
  • प्रकाशित: अगस्त 26, 2026

नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. नेपाल सेना प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. अब तक कुल 12 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं, जिनमें 4 सैन्य और 8 निजी हेलीकॉप्टर शामिल हैं. बचाव दल फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

संबंधित वीडियो