नेपाल के नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार में अब तबाही के निशान ही नजर आते हैं. विनाशकारी सैलाब यहां सब कुछ बहाकर ले गया. लोगों के घर, दुकानें और आजीविका के साधन बर्बाद हो चुके हैं. अब स्थानीय लोगों के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि आगे जीवन कैसे चलेगा. पीड़ितों का दर्द NDTV के कैमरे पर छलक पड़ा. रोते हुए कई लोगों ने कहा, "हमारे पास अब कुछ नहीं बचा है, खाने तक के लिए कुछ नहीं है." तबाही के बाद पूरा इलाका गहरे सदमे और अनिश्चितता के माहौल में है.