Bharat Ki Baat Batata Hoon With Syed Suhail : चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल चुनाव आयोग (EC) की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देश भर में उग्र प्रदर्शन किया है। इस देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में यमुना किनारे स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में आम जनता का हाल जानने पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी को सुनते ही राहुल गांधी ने मौके से सीधे संबंधित जिलाधिकारी (DM) को फोन लगा दिया और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए। जानिए चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के इस देशव्यापी आंदोलन और राहुल गांधी के इस ऑन-द-स्पॉट एक्शन की पूरी इनसाइड स्टोरी!