बिहार में एक अफसर कपल के घर छापेमारी की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ है. इसके अलावा आभूषण और तमाम लग्जरी घड़ियां भी मिली हैं. यह छापेमारी एडीएम आपूर्ति रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सब-रजिस्ट्रार स्वीटी कुमार के आवास पर हुई है. स्वीटी कुमारी फिलहाल दानापुर में तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक लगभग 80 लाख रुपये तो नकद ही मिले हैं, इसके अलावा बड़े पैमाने पर सोने के जेवरात भी मिले हैं. इस अफसर कपल के शाही शौक और रिश्वतखोरी से जुटाई दौलत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दर्जनों बेशकीमती घड़ियां भी इनके पास पाई गई हैं.