सिंगरौली की सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी ने पंखे से लटककर दी जान, क्यों खत्म की जिंदगी?

  • 4:51
  • प्रकाशित: सितम्बर 29, 2026

वर्चुअल वर्ल्ड की रियलिटी की चमकते पर्दे के पीछे की खामोशी अक्सर हमें डराती है. लाखों व्यूज, अनगिनत लाइक्स और डिजिटल दुनिया की ये चकाचौंध क्या वाकई किसी इंसान की हकीकत बयां करती है. सिंगरौली की निधि तिवारी जो सोशल मीडिया में सुपरहिट थी अचानक मौत को उसने गले लगा लिया. फेसबुक पर करीब 9,00,000 और इंस्टाग्राम पर करीब 7,00,000 फॉलोवर्स के साथ वो विंध्य क्षेत्र की सबसे चर्चित सोशल मीडिया हस्तियों में से एक थी. उसके एक-एक वीडियो पर हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आते थे, पैसे की कोई कमी नहीं थी. वो उन चुनिंदा लड़कियों में से थी, जिन्होंने छोटे शहर की सीमाओं को पीछे छोड़कर डिजिटल पहचान बनाई. 2024 में मिस प्रेटी इंडिया का खिताब भी जीता था, सपना अभिनय और फिल्मी दुनिया में करियर बनाना था. लेकिन इस स्टार निधि ने पंखे से लटककर जिंदगी खत्म कर ली.