नेपाल में बाढ़ के बाद महामारी का खतरा! जानिए- त्रासदी के 8वें दिन कैसे हैं हालात?

  • 14:50
  • प्रकाशित: सितम्बर 02, 2026

नेपाल में बाढ़ के बाद अब दूसरा संकट खड़ा हो गया है- महामारी और बुनियादी सुविधाओं का संकट. हजारों लोग बह गए, जो बचे हैं उन्हें खाने-पीने और साफ पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. नदियों में सड़ी-गली लाशें बह रही हैं, मलबा अब भी शव उगल रहा है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 65,000 लोगों को स्वच्छ पानी, स्वच्छता की जरूरत है. पीने के पानी का सिस्टम खत्म होने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे डायरिया, टाइफाइड फैलने का खतरा है. UNICEF ने 15 इमरजेंसी मेडिकल टीम तैनात की हैं, भारत ने 5.5 टन दवाएं भेजी हैं. 2600 बच्चे गंभीर कुपोषण और 10,500 गर्भवती महिलाएं खतरे में हैं.

संबंधित वीडियो