आगामी 21 जून को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. सरकार ने छात्रों की लंबे समय से चली आ रही बड़ी मांग को स्वीकार कर लिया है. अब परीक्षा के दौरान छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय (Extra Time) दिया जाएगा. दरअसल, छात्रों की यह शिकायत थी कि परीक्षा हॉल में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, सिग्नेचर, रोल नंबर दर्ज करने और पेपर चेक करने जैसी औपचारिकताओं में उनके कीमती 15 मिनट बर्बाद हो जाते थे. फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे कठिन पेपर को हल करने के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस नए नियम के तहत, अब छात्रों को इन सभी औपचारिकताओं के लिए 3 घंटे के मुख्य समय के अलावा 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.
इसके अलावा, सॉल्विंग के लिए अतिरिक्त रफ शीट (Rough Sheet) न मिलने की समस्या को भी दूर कर दिया गया है. अब छात्रों को रफ वर्क के लिए जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा पेपर शीट भी मुहैया कराई जाएगी. देखिए इस पूरे फैसले पर हमारे सहयोगी अश्विनी सिंह की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट.