NEET EXAM: 'अगले साल से..' NEET परीक्षा को लेकर Dharmendra Pradhan का ये बड़ा ऐलान | NTA | NDTV

 

NEET 2026 पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले साल NEET की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, इस बार परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. 21 जून को परीक्षा के लिए छात्रों को मनपसंद सेंटर मिलेगा. दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा होगा. 21 जून की परीक्षा के लिए 14 जून तक एडमिट कार्ड मिल जाएगा. उन्होंने आगे कहा, NTA सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनी, एक करोड़ बच्चों की परीक्षा करवाती है. NTA ने फ़ैसला लिया कि फीस हम वापस करेंगे. छात्रों को उनके पसंद का शहर परीक्षा के लिए चुनने की आज़ादी देंगे.

संबंधित वीडियो