उद्धव ठाकरे के आवास के पास चाय बेचने वाला हुआ कोरोना संक्रमित

  • 2:33
  • प्रकाशित: अप्रैल 07, 2020
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के कलानगर स्थित निजी घर 'मातोश्री' के नजदीक चाय बेचने वाला एक शख्स कोरोनावायरस (Coronavirus) के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. उद्धव ठाकरे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का टेस्ट किया जाएगा क्योंकि आशंका है कि इनमें से कुछ कोरोना संक्रमित चाय वाले के संपर्क में आए हों. एहतियाती कदम उठाते हुए 170 पुलिस और एसआरपीएफ जवानों को क्वारैन्टाइन के लिए भेजा गया है. इनमें से कुछ लोग मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भी तैनात थे.

संबंधित वीडियो