कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सनसनीखेज़ आरोप लगाए. कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहकर मोदी ने सहारा और बिड़ला जैसे बड़े औद्योगिक घरानों से पैसे लिए और इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. अब ये सवाल ये किया जा रहा है कि क्या यही वो भूचाल था, जिसका जिक्र उन्होंने संसद के
शीतकालीन सत्र के हंगामे के बीच कहा था.