मुजफ्फरपुर की लीची का उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 1 लाख 25 हजार टन के आसपास उत्पादन होता था, लेकिन इस वर्ष लीची का उत्पादन क्षमता घट के 30 हजार टन हुआ. मौसम की मार के कारण मांग के अनुरूप बाजार में शाही लीची नहीं मिल रही है और बाजारों में ऊंचे दामों पर बिक रहीं है. जबकि पिछले वर्ष की बात करें तो मुजफ्फरपुर की शाही लीची की एक पीस की कीमत जहां 1 रुपए से डेढ़ रुपए होती थी. इस बार कीमत 3 से 4 रुपये पहुंच गई है.