Twisha Sharma Death Case: ट्विशा की सास गिरिबाला गिरफ्तार, उस 50 मिनट में क्या हुआ? CBI लेगी रिमांड

Twisha Sharma Death Case:

ट्विशा हाई-प्रोफाइल मौत मामले में एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सीबीआई (CBI) ने करीब 6 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उसकी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है, इससे पहले उनके बेटे समर्थ सिंह को भी अरेस्ट किया जा चुका है.

सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर आरोप है कि उन्होंने इस संगीन मामले में अहम सबूतों को नष्ट करने और छिपाने में मदद की. साथ ही, मृतका ट्विशा के परिवार वालों को उसकी मौत की जानकारी जानबूझकर बहुत देर से दी गई. अब सीबीआई गिरिबाला सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि कस्टडी में मां-बेटे को आमने-सामने बिठाकर उन '50 मिनटों' का सच उगला जा सके.

भले ही शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा हो, लेकिन इसमें दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं. सीबीआई क्राइम सीन को रिक्रिएट कर रही है और मोबाइल फोन व फोरेंसिक सबूतों को खंगाल रही है. आखिर क्या है ट्विशा की मौत का असली सच? जानने के लिए देखिए मुकेश सिंह की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
 

संबंधित वीडियो