पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और सख्त एक्शन शुरू हो गया है. शुभेंदु अधिकारी की सरकार के सख्त होते ही सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है. कूचबिहार और उसके आसपास के बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग (तारबंदी) का काम युद्धस्तर पर जारी है. प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध बांग्लादेशियों में भारी खौफ है, जिसके चलते हजारों घुसपैठिए हाकिमपुर चेक पोस्ट के जरिए वापस अपने देश भागने की कोशिश कर रहे हैं.
मुर्शिदाबाद में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से घुसे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर होल्डिंग सेंटर भेजना शुरू कर दिया है. दूसरी तरफ, केंद्र सरकार भी इस मुद्दे पर पूरी तरह एक्शन में है. गृह मंत्री अमित शाह ने 'डेमोग्राफी चेंज' (जनसांख्यिकीय बदलाव) को देश के लिए एक गंभीर चुनौती बताया है. इससे निपटने के लिए पीएम मोदी के ऐलान के बाद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाव लेकर की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी का गठन कर दिया गया है.
क्या बंगाल से अब अवैध घुसपैठियों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा? बॉर्डर पर चल रहे इस महा-एक्शन की ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.