पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भारी उथल-पुथल मच गई है. बारासात से टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकती हैं, खासकर तब जब उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से एक अहम मुलाकात की है.
काकोली घोष के साथ-साथ दो और टीएमसी पार्षदों ने भी इस्तीफा दे दिया है, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत मिल रहे हैं. इसी बीच, बीजेपी नेता सौमित्र खान ने एक बहुत बड़ा दावा कर बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है. उनका कहना है कि टीएमसी के 20 सांसद और करीब 50 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और हाईकमान का 'ग्रीन सिग्नल' मिलते ही दल बदल सकते हैं.