Weather Update Today: कहीं बादल फट रहे, कहीं पहाड़ टूट रहे... हिमाचल में प्रकृति का रौद्र रूप

  • 27:31
  • प्रकाशित: जुलाई 12, 2026

पहाड़ों पर आसमानी आफत का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है. कई जगह पहाड़ ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह रहे हैं. बादल फटने के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें कई वाहन मलबे में दब गए हैं. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं नदियां उफान पर हैं. पहाड़ी इलाकों में प्रकृति इस समय अपना रौद्र रूप दिखा रही है. सबसे डरावनी तस्वीर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आई है. सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में एक पूरी पहाड़ी देखते ही देखते ढह गई. भीषण लैंडस्लाइड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पल भर में टनों मलबा और विशाल चट्टानें खाई की ओर लुढ़क गईं. इस भारी भूस्खलन के बाद पहाड़ी के ऊपर बने कई मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

संबंधित वीडियो