यूपी व‍िधानसभा के मॉनसून सेशन से पहले क्या बोले CM योगी?

  • 6:02
  • प्रकाशित: अगस्त 03, 2026

यूपी विधानसभा सत्र से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा गया कि यह सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है. विधायिका आम जनता की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है. गरीब, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, समीक्षा और समाधान निकालने के लिए संसदीय प्रणाली में विधायिका से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने हमेशा इस प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग को प्राथमिकता दी है और पिछले 9 वर्षों में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के आधार पर ही प्रदेश में नई योजनाएं बनाकर काम किया गया है.

संबंधित वीडियो