Mokama Murder Case: ठीक 28 घंटे पहले बिहार में एक गोली चली। चुनावी माहौल में गोलियों की गूंज। बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में गूंजी। गोली चली तो राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। क्योंकि मरने वाला कोई मामूली आदमी नहीं था। मोकामा के टार का बादशाह था बाहुबलि था। नाम था दुलारचंद यादव। दुलार चंद का मर्डर उसी गांव में हुआ..जहां से उनकी दबंग छवि की धाक राजनेताओं तक ने देखी। हत्या के इल्जाम छोटे सरकार अनंत सिंह और द डॉन के नाम से मशहूर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह पर लगे। अनंत सिंह पर FIR हुई तो उन्होंने क्रॉस FIR करा दी। लेकिन दुलारचंद यादव का कत्ल किसने करवाया? क्या ये एक राजनीतिक षड्यंत्र था। या बाहुबल और वचर्स्व की लड़ाई।