दिल्ली के महरौली (सैदुल्लाहजाब) इलाके से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यहां शनिवार शाम को एक भारी-भरकम पांच मंजिला कमर्शियल इमारत महज कुछ ही सेकेंड के भीतर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर जमींदोज हो गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इमारत गिरते ही चारों तरफ धूल का एक विशाल गुबार उठ खड़ा हुआ और पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई.