Mamata की बैठक, कालीघाट आवास पर पहुंचे सिर्फ 3 सांसद और 8 विधायक, 58 बागी विधायकों ने बनाया अलग गुट

पश्चिम बंगाल की सियासत से इस वक्त की बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर बुलाई गई टीएमसी (TMC) सांसदों और विधायकों की हाई-प्रोफाइल बैठक में भारी बगावत देखने को मिली है। पार्टी के भीतर मचे इस घमासान के बीच सबकी नजरें इस बात पर टिकी थीं कि ममता बनर्जी के समर्थन में कितने नेता पहुंचते हैं, लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं उसने सबको चौंका दिया है। लोकसभा के कुल 28 सांसदों में से महज 3 सांसद ही इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जिनमें ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और माला रॉय शामिल हैं। वहीं राज्यसभा के 13 सांसदों में से सिर्फ डेरेक ओ ब्रायन और दोला सेन ही मौजूद रहे। 

संबंधित वीडियो