प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के लिए 5 करोड़ रुपये के आरोप पर विराट कोहली का पलटवार

  • 3:12
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आया है. 5 करोड़ रुपये देकर विराट कोहली को दर्शन के लिए बुलाने के आरोपों पर अब विराट कोहली की टीम का बयान सामने आया है. टीम की तरफ से कहा गया है कि 5 करोड़ रुपये  देने का दावा बिल्कुल झूठा, निराधार और गलत है. विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज के दर्शन पूरी तरह से आस्था के कारण करते हैं. महाराज के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और सम्मान है और किसी भी तरह के भुगतान का कोई अस्तित्व नहीं है. टीम ने बयानों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से बचने की अपील की है.