वृंदावन में पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में एक के बाद एक 3 सीसीटीवी वीडियो (CCTV Footage) सामने आए हैं. इन वीडियोज ने मामले में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. ये वीडियो रसिक दुलारी की मौत से चंद मिनट पहले के हैं. इन वीडियो से रसिक दुलारी की मौत की गुत्थी सुलझाने में काफी मदद मिल सकती है.