प्रेमानंद महाराज के आश्रम में साधकों के पुराने मोबाइल जब्त कर नया SIM देने का खुलासा

  • 3:30
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026

मथुरा पुलिस प्रेमानंद महाराज के आश्रम में रहने वाले रसिक दुलारी की मौत की जांच में जुटी है. कई सवालों के जवाब मिल चुके हैं, साथ ही नए सवाल भी खड़े हो रहे हैं. पुलिस अब आश्रम के मोबाइल और संपर्क व्यवस्था की भी पड़ताल कर रही है. हाल की घटनाओं के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हैं. रसिक दुलारी की मौत के बाद कुछ व्यवस्थाएं बदली भी गईं लेकिन कई पहलू जांच के दायरे में हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आश्रम में आने वाले साधकों के पुराने मोबाइल रख लिए जाते थे, उनकी जगह नए मोबाइल और सिम दिए जाते थे. बड़ा सवाल है कि ऐसा क्यों किया जाता था और मोबाइल बदलने के पीछे वजह क्या है. सूत्र दावा कर रहे हैं कि साधकों के बाहरी संपर्क सीमित थे, परिवार और दोस्तों से बातचीत पर भी पाबंदियां रही हैं. 

संबंधित वीडियो