विवेक तिवारी हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है. लखनऊ में आठ साल पहले हुए चर्चित मामले में कोर्ट ने सिपाही प्रशांत चौधरी को दोषी करार दिया है. अदालत ने प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या (Culpable Homicide Not Amounting to Murder) का दोषी माना है.