महाराष्ट्र में जारी सियायी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बुधवार की रात मुख्यमंत्री आवास वर्षा छोड़कर अपने पारिवारिक आवास मातोश्री चले गए. इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि पार्टी जमीन पर है. हजारो-लाखों कार्यकर्ता आज भी पार्टी से जुड़े हैं. विधायकों के शिंदे के साथ जुड़ने के सवाल पर राउत ने कहा कि किस हालात में और किस दबाव में ये लोग हमें छोड़कर चले गए हैं, इसका खुलासा जल्द ही हो जाएगा.