हजारों गिरफ्तारियां, छात्राओं को स्कॉलरशिप; हिमंता सरमा ने बताया कैसे कम हुए बाल विवाह

  • 7:46
  • प्रकाशित: नवम्बर 27, 2026

NDTV के क्रार्यक्रम में असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "जब मैंने 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी, तब अपने पहले स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में ही घोषणा की थी कि असम में बाल विवाह को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. इस फैसले की मुख्य वजह एनएफएचएस-5 (राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण) की रिपोर्ट थी. रिपोर्ट में सामने आया था कि असम में बाल विवाह और किशोरावस्था में गर्भधारण (टीनएज प्रेग्नेंसी) के मामले बेहद अधिक हैं. कुछ जिलों में टीनएज प्रेग्नेंसी की दर 60 प्रतिशत से भी ज्यादा थी. इसके बाद हमने बाल विवाह के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्णय लिया.

संबंधित वीडियो