पटना में मशहूर शिक्षक खान सर (Khan Sir) की कोचिंग 'खान ग्लोबल स्टडीज' पर हुए हिंसक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पटना पुलिस ने खान सर के प्रतिद्वंदी और 'ज्ञान बिंदु' (Gyan Bindu) कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया है. उनके साथ 2 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है. NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि शिक्षा के मंदिर में यह 'गैंगवार' दरअसल एक 'कॉर्पोरेट राइवलरी' और परीक्षा परिणामों का क्रेडिट लेने की होड़ का नतीजा है. बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 19,000 छात्र पास हुए, लेकिन खान सर ने 12,000 और ज्ञान बिंदु ने 10,000 छात्रों के पास होने का दावा कर दिया! इस आपसी वर्चस्व की लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान उन हजारों छात्रों का हो रहा है, जो दूर-दराज के जिलों से पटना आकर तैयारी कर रहे हैं. इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कोचिंग संस्थानों पर ताले लटक रहे हैं.