AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर होने के बाद योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर हमले बोला। योगेंद्र यादव ने कहा ये बैठक सुनियोजित थी, केजरीवाल अपने संबोधन के दौरान मौजूद लोगों को उत्तेजित कर रहे थे। वहीं प्रशांत भूषण ने पत्रकारों को बताया कि वह केजरीवाल को तानाशाही करने से रोकने के प्रयास में असफल रहे।