Kedarnath Yatra 2025: Rudraprayag के Sonprayag में केदारनाथ यात्रियों पर लाठीचार्ज | Breaking News

  • 2:50
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2025

Kedarnath Yatra 2025: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग में पुलिस ने यात्रियों पर लाठीचार्ज किया है। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। लेकिन, केदारनाथ धाम जाने के लिए उत्सुक कुछ यात्रियों ने प्रशासन के आदेश को मानने से इनकार कर दिया और सोनप्रयाग में लगा बैरियर तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और यात्रियों पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

संबंधित वीडियो