Karnataka Honey Trap Case: हनीट्रैप ऐसी जासूसी होती है जिसमें खुफिया जानकारी निकलवाने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है।कर्नाटक विधानसभा में राज्य के मंत्री ने खुलासा किया कि उन्हें हनी ट्रैप किया गया। उन्होंने बताया कि सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि कुल 48 नेताओं को हनी ट्रैप किया गया। मंत्री के खुलासे के बाद सियायत में हड़कंप मच गया। सरकार ने जांच का भरोसा दिया लेकिन BJP CBI जांच की मांग कर रही है। दिलचस्प ये कि हनी ट्रैपिंग दूसरे देशों के जासूस किसी दूसरे देश के खिलाफ करते हैं। लेकिन अब सियासत में भी हनी ट्रैपिंग हो रही है।