रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या राष्ट्रवाद के नाम पर डर फ़ैलाया जा रहा है?

NDTV के खास कार्यक्रम प्राइम टाइम में रवीश कुमार ने मशहूर गीतकार जावेद अख्‍तर से बात की. इस बातचीत में जावेद अख्‍तर ने लोकसभा चुनाव, राष्‍ट्रवाद से लेकर तमाम मुद्दों पर बात की. सांप्रदायिकता के सवाल पर सीधे बात क्‍यों नहीं होती, इस पर जावेद अख्‍तर ने कहा कि अगर हमारा सिस्‍टम एक व्‍यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकता है तो फिर उससे हिम्‍मत कैसे मांगेंगे आप. सेक्‍युलरिज्‍म पर चर्चा करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि सेक्‍युलरिज्‍म का मतलब, हर धर्म की इज्जत करना होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. जिसका खामियाजा सेक्‍युलर पार्टियां भुगत भी रही हैं. जावेद अख्तर ने कहा कि तथाकथित सेक्‍युलरवादी पार्टियों ने इसकी चिंता करने की बजाय इसका बेजा इस्तेमाल किया. शाही इमाम के किस्से का जिक्र करते हुए जावेद अख्तर ने बताया कि शाही इमाम, इमरजेंसी के बाद वो पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ दिल्ली आए थे, इससे पहले उनका नाम नहीं सुना था लेकिन उनके आते ही दूसरी पार्टियों ने भी इस मुद्दे को लपक लिया. सेक्‍युलर पार्टियों ने यही गलत किया.

संबंधित वीडियो