जयपुर: मर्सिडीज वर्कशॉप में लगी आग, कई महंगी कारें जलकर राख

  • 0:22
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

राजस्थान के जयपुर में बालाजी मार्केट स्थित मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में करीब आठ कारें और महंगे स्पेयर पार्ट्स व एक्सेसरीज जलकर खाक हो गए. आग से निकला घना धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था. यह घटना मंगलवार देर रात हुई. यह वर्कशॉप सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं.