2 चुनाव आयुक्तों की अनदेखी की रिपोर्ट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, क्या है पूरा मामला?

  • 13:25
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

SIR | चुनाव आयोग द्वारा देश भर में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (SIR) अभियान के बीच नया विवाद सामने आया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों ने फैसले लेने में मनमानी करने और उनकी आपत्तियों की अनदेखी करने का आरोप लगा है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार अपनी आपत्तियां चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समक्ष दर्ज कराई थीं. दोनों ने नए वोटरों को जोड़ने और नाम डिलीट करने के मामले में उन्हें अंधेरे में रखने का सवाल भी उठाया था. इस खुलासे पर कांग्रेस, शिवसेना समेत कई दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है. 

संबंधित वीडियो