कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, 200 गुर्गों को देश छोड़ने का आदेश, 111 किये डिपोर्ट

  • 2:29
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

बिश्नोई गैंग को लेकर कनाडा में बड़ी कार्रवाई तेज हो गई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 200 सदस्यों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया है और अब तक 111 लोग डिपोर्ट भी किए जा चुके हैं. 25 साल के जश्नदीप सिंह पर भी कार्रवाई हुई है, अब कनाडा की एजेंसियों के टारगेट पर बिश्नोई गैंग आ चुका है. इससे पहले निज्जर हत्या के आरोप में FBI और कनाडा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन हार्ड बॉल चलाया था. अब नया बड़ा अपडेट है 200 मेंबर्स को देश छोड़ने का आदेश. रिपोर्ट में जिक्र है कि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कुछ दिन पहले कनाडा सरकार को पत्र लिखा गया था, जिसमें कहा गया था उसके कनाडा में 5,000 शूटर हैं और वो जब चाहे कनाडा पर कब्जा कर लेंगे, उसके बाद एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

संबंधित वीडियो