दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर? जान लीजिए वजह

  • 4:39
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, अतिक्रमण पर आधी रात को बुलडोजर चला है. मैक्स हॉस्पिटल रोड पर सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत ये एक्शन लिया गया है. मदीना मस्जिद और आसपास के घरों समेत बाकी जो भी अतिक्रमण था. उसे हटाया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में डेमोलिशन की कार्रवाई की गई. 

शालीमार बाग के कुछ स्थानीय लोगों और AIMIM ने मस्जिद पर बुलडोजर का विरोध किया है. AIMIM नेता शोएब जमाई मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को असंवैधानिक बताया. उन्होंने कहा ऐसी क्या इमरजेंसी थी कि आधी रात को मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया, कुरान निकालने की मोहलत नहीं दे रहे. ये जुल्म है, देश की राजधानी में ऐसा हो रहा है और कहते हो कोई बोले भी नहीं, लोकतंत्र में पूछना गुनाह है क्या. 

संबंधित वीडियो