पश्चिम उत्तर प्रदेश की रणनीति तैयार करने के लिए दिल्ली में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की अगुवाई में बड़ी बैठक बुलाई गई है. क्या रणनीति बन रही है, क्योंकि ओवैसी सक्रिय हैं और सपा के साथ सीटों की बात शुरू नहीं हो रही? इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हर पार्टी चुनावी तैयारी करती है, संगठनात्मक तैयारी करती है, हम अपनी तैयारी कर रहे हैं. पश्चिमी यूपी के अल्पसंख्यक विभाग के तमाम पदाधिकारियों की आज बैठक है, जिसमें प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, संजीव आर्य, करमबीर बौद्ध रहेंगे. हम चुनावी मोड में हैं. एलायंस शीर्ष नेतृत्व का फैसला है, वो हो जाएगा.