ईरान के आसमान में चल रही जंग अचानक होर्मुज स्ट्रेट पर क्यों आकर अटक गई? क्या ये सिर्फ ईरान‑इज़रायल टकराव है या इसके पीछे एक बड़ी ग्लोबल मास्टरमाइंड तिकड़ी काम कर रही है?
इस वीडियो में हम आसान भाषा में समझते हैं कि कैसे अमेरिका‑चीन‑रूस की ताक़त की लड़ाई पूरी दुनिया को प्रॉक्सी वॉर के मैदान में बदल रही है.
क्यों लगभग हर बड़ा युद्ध या तनाव समुद्री ट्रेड रूट्स के आसपास सिमट जाता है. और क्यों डॉलर, तेल, मरीन कंट्रोल और रेयर अर्थ मिनरल्स आज की जंग के असली हथियार हैं. ईरान युद्ध से होर्मुज तक की कहानी सिर्फ मिसाइलों की नहीं है.
यह कहानी है
– पेट्रो‑डॉलर को बचाने की मजबूरी.
– चीन की युआन डिप्लोमेसी की चुनौती.
– और अमेरिका की घटती वैश्विक पकड़ की बौखलाहट.
वीडियो में जानिए
• होर्मुज स्ट्रेट क्यों पूरी दुनिया की सांसों में अटका है.
• क्यों अमेरिका क्यूबा, पनामा, ग्रीनलैंड और कनाडा तक पर नजर गड़ाए है.
• कैसे चीन बिना गोली चलाए अमेरिका के सिस्टम को तनाव में डाल रहा है.
• और क्या यह सब न्यू वर्ल्ड ऑर्डर की शुरुआत है या अमेरिकी डॉलर की सत्ता का अंत.
अगर आप जानना चाहते हैं कि
आज ईरान क्यों है और कल कौन हो सकता है,
तो यह वीडियो मिस न करें.