Iran America War Update: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अमेरिका की शर्तों, बदलते रुख और होरमूज में नाकेबंदी को लेकर ईरान नाराज़ है। इससे बातचीत शुरू होने से पहले ही विफल हो गई, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है।