'वड़ा पाव गर्ल' के इस नए VIDEO से आया भूचाल, क्यों जोड़ने पड़े हाथ?

  • 1:11
  • प्रकाशित: अप्रैल 22, 2026

वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनके हालिया वीडियो ने जबरदस्त हड़कंप मचा दिया है. कभी मुस्लिम लड़के सैफी के साथ हिजाब में वीडियो, तो कभी अपने बयानों को लेकर ट्रोलिंग—इन सबके बाद चंद्रिका ने अब खुद सामने आकर सफाई दी है.
चंद्रिका का कहना है कि 8 मार्च को ही उन्होंने और उनके पति ने अपना आपसी विवाद सुलझा लिया था, लेकिन मामला अनजाने में धर्म से जोड़ दिया गया, इसलिए उन्होंने चुप्पी साधे रखी. अब उन्हें लगता है कि कहीं न कहीं उनसे गलती हुई है.
उन्होंने ट्रोल्स पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि वे “चलती‑फिरती टीआरपी” हैं और उन्हीं की वजह से लोगों के वीडियो बनते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में बनाए गए वीडियो से उनका इरादा किसी भी धर्म की भावनाएं आहत करने का नहीं था.
चंद्रिका ने साफ कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और अनजाने में हुई गलती के लिए माफी मांगती हैं. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगे उनकी वीडियो में कोई मुस्लिम लड़का नजर नहीं आएगा और न ही वे ऐसे वीडियो बनाएंगी.
वीडियो के अंत में उन्होंने कहा—“मेरा धर्म सबसे ऊपर है. जय श्री महाकाल.”
वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चंद्रिका की जमकर आलोचना कर रहे हैं और उनके ड्रामे को “ओवरएक्टिंग” बता रहे हैं.