युद्धविराम की घोषणा के बाद ट्रंप प्रशासन ने इजरायल से सीधे फोन पर बात की. अमेरिका ने इजरायल को भरोसा दिलाया कि दो हफ्ते के भीतर उसकी मांगें बातचीत में उठाई जाएंगी. अमेरिका की शर्त है कि वार्ता पूरी होने तक इजरायल कोई हमला नहीं करेगा. दो हफ्तों की बातचीत में अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक की मांग करेगा।
इसमें परमाणु संवर्धन रोकना, यूरेनियम हटाना और बैलिस्टिक मिसाइल खतरा खत्म करना शामिल है. इजरायल की सबसे बड़ी चिंता यही है कि ईरान कहीं न्यूक्लियर बम न बना ले. ईरान पहले ही कह चुका है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा और IAEA जांच को तैयार है. IAEA पर्यवेक्षण में ईरान 60% संवर्धित यूरेनियम को 20% और 10% तक कम करने को राज़ी है.
UNSC में चीन और रूस ने हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव पर वीटो किया. अमेरिका और इजरायल इस दो हफ्ते के सीजफायर का इस्तेमाल लॉजिस्टिक और मिसाइल स्टॉक रीफिल के लिए कर सकते हैं.
Israel Iran ceasefire news, US Iran talks, Trump administration Israel call, Middle East ceasefire update, Iran nuclear deal talks, Israel Iran tension latest, US role in Middle East crisis, Iran nuclear programme news, Strait of Hormuz latest update, China Russia veto UNSC, Iran IAEA inspection news, Israel security concerns Iran, Middle East geopolitical crisis, ceasefire diplomacy news, US Israel Iran developments