ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों की जांच की इजाजत नहीं दी, तो वह बैठक रद्द कर देंगे. एक तरफ ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान 100% जांच के लिए तैयार है, तो वहीं ईरान ने ऐसे किसी भी समझौते से इनकार किया है. ईरान का रुख साफ है कि धमकियों के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती. इतना ही नहीं, ईरान ने अपने मिसाइल कार्यक्रम पर भी किसी भी तरह के समझौते से साफ इनकार कर दिया है. इस बीच, ट्रंप ने ईरान पर किए गए पुराने अमेरिकी हमले को 'ऑपरेशन हैमर' बताते हुए उसे सही ठहराया है. क्या इन धमकियों के बीच ईरान और अमेरिका की बातचीत हो पाएगी? क्या है 'ऑपरेशन हैमर'? जानिए इस रिपोर्ट में.