अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भारी तनाव और युद्ध के मंडराते बादलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ जल्द ही एक फाइनल और 'शानदार' डील होने वाली है, जिसके बाद युद्ध का खतरा टल जाएगा. ओवल ऑफिस से पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा या खरीदेगा. हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर ईरान ने तुरंत पलटवार कर दिया है. ईरान का कहना है कि समझौते के ड्राफ्ट को अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है और प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है. हमारे सहयोगी प्रदीप की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच अभी भी भारी 'ट्रस्ट डेफिसिट' (भरोसे की कमी) है. अमेरिका के रुख में लगातार विरोधाभास दिख रहा है - एक तरफ वह हमले की धमकी देता है, तो दूसरी तरफ समझौते की बात करता है. जब तक ईरान के सुप्रीम लीडर इस डील पर अपनी अंतिम मुहर नहीं लगाते, तब तक इन दावों को हकीकत नहीं माना जा सकता.
क्या वाकई अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होगा या यह ट्रंप का सिर्फ एक और खोखला दावा है? पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट.